कोंडागांव: चिंगनार जामबेड़ा पारा में पेयजल संकट गहराया, झरिया का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, प्रशासन से लगाई गुहार
कोंडागांव जिले के चिंगनार ग्राम पंचायत के जामबेड़ा पारा में स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। गांव के अधिकांश ग्रामीण पीने के पानी के लिए झरिया के पानी पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से शासन-प्रशासन द्वारा हैंडपंप या अन्य स्थायी पेयजल व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।