बगोदर: बगोदर मंझलाडीह के पास बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका से सोने की चेन छीनी, थाने में शिकायत दर्ज
बगोदर मंझलाडीह पूरानी जीटी रोड दुर्गा मंडप के मुख्य द्वार के समीप शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशो ने दिन दहाडे एक शिक्षका के गले से सोने की चैन छिनकर फरार हो गया।मामले को लेकर मंझलाडीह के पीडित शिक्षिका नुपुर कुमारी ने बगोदर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।जिसमें कहा कि हेसला मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक पद कार्यरत हूं।