जलालाबाद: नगरिया के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ
जलालाबाद/शाहजहांपुर। नगरिया कंपोजिट विद्यालय में आयोजित शिक्षा चौपाल में भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित स्कूल आने वाले बच्चे परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करते हैं। विधायक ने स्कूलों में मिड-डे मील, स्मार्ट क्लासेस जैसी सुविधाओं का जिक्र किया