जांजगीर: रोजगार दिवस पर जिले के ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी, जल संरक्षण पर भी जोर दिया गया
जांजगीर-चांपा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं प्रधानमंत्री आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार पंजीयन और मजदूरी भुगतान संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जल संरक्षण, मोर गांव-मोर पानी अभियान, तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण और आगामी वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।