ऊंचाहार: बददा मियां का पुरवा ऊँचाहार देहात गांव में दबंग ने ठेली पलटकर आइसक्रीम विक्रेता को पीटा, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार क्षेत्र के गुलाब का पुरवा मजरे कंदराँवां गांव निवासी धीरेंद्र कुमार ठेली लेकर गांव गांव आइसक्रीम बेचता है।शुक्रवार की देर शाम वो बददा मियां का पुरवा ऊँचाहार देहात गाँव में आइसक्रीम बेच रहा था, इसी दौरान उसने महिला को आइसक्रीम बेची, आरोप है कि महिला के पति ने गाली गलौज करते हुए ठेली पलट दी और विरोध करने पर जमकर मारा पीटा, पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई।