भिंड नगर: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपियों को किया गिरफ्तार,एसपी ने कंट्रोल रूम में किया खुलासा
भिंड। देहात थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दुर्गा नगर स्थित एक खाली मकान में संचालित अवैध हथियार फैक्ट्री पर छापा मारकर 6 तैयार 315 बोर के कट्टे, 4 अधबने कट्टे सहित कुल 10 हथियार बरामद किए हैं। साथ ही हथियार निर्माण में उपयोग होने वाला भारी मात्रा में उपकरण और सामग्री भी जब्त की गई है।