भरतपुर: लूट की कोशिश के दौरान गोली लगने से घायल बर्तन व्यापारी की इलाज के दौरान हुई मौत
भरतपुर में शनिवार रात लूट की कोशिश के दौरान गोली लगने से घायल हुए बर्तन व्यापारी चंद्रभान की जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बदमाशों ने पांच लाख रुपए से भरा बैग छीनने की कोशिश की थी। बैग नहीं छोड़ने पर व्यापारी के पेट में गोली मार दी। ऑपरेशन के बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने एसएमएस हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।