पन्ना: कोडन में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने से युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए पैसे मांगने के लगाए आरोप
Panna, Panna | Feb 9, 2024 ग्राम कोडन में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने से 29 वर्षीय युवक रम्मू आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में युवक का पैर टूट गया। आनन-फानन घायल को जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया। घायल ने ऑपरेशन के एवज में डॉक्टर द्वारा पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं।