पन्ना: छतरपुर बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मारा कट, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक व एक व्यक्ति हुआ घायल
Panna, Panna | Feb 9, 2024 छतरपुर बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कट मार दिया जिससे अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान धर्मवीर अहिरवार, उम्र 48 वर्ष, निवासी नयापुरवा के रूप में हुई है जो पन्ना से सामान लेकर अपने घर जा रहे थे। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया।