पन्ना: अजयगढ बाईपास रोड प्राणनाथ चौपरा के पास से 12 प्रकरणों के स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार 1अवैध 12 बोर का देशी किया जप्त।
Panna, Panna | Feb 8, 2024 थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरी. रोहित मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय पन्ना के विभिन्न प्रकरण मे वर्ष 2020 से फरार स्थायी वारंटी शहीदुल शाह पिता रज्जाक शाह उम्र 40 साल निवासी गढी मोहल्ला दमोह जिला दमोह को मुखबिर सूचना के आधार पर आज पन्ना अजयगढ बाईपास रोड प्राणनाथ चौपरा बरगद के पेङ के नीचे कस्बा पन्ना से दस्तयाब किया गया ।