पन्ना: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई राजनैतिक दलों के अध्यक्ष की बैठक आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्च।
Panna, Panna | Feb 8, 2024 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरजिंदर सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में संचालित गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया।