भभुआ: पसपिपरा नहर के पास दूध वाहन ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Apr 23, 2026 पसपिपरा नहर के पास दूध वाहन ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जहां घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आज गुरुवार को 1 बजे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ साहिल राज ने बताया कि बुधवार की देर रात्रि शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। जहां मृतक की पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र के मूरत गांव निवासी कपिल देव मिश्रा के 55 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार मिश्रा बताया जाता है।