बेलहर: उल्ही गांव में जमीनी विवाद की रंजिश में मारपीट कर दंपति को किया गया ज़ख्मी, 4 लोगों के खिलाफ थाने में केस हुआ दर्ज
Belhar, Banka | Apr 4, 2024 उल्ही गांव में जमीनी विवाद की रंजिश में कुछ लोगों ने रविंद्र के प्याज की फसल को बकरी से चरवा दिया और मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। पत्नी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट कर चांदी का सीकरी छीन लिया। इस संबंध में आलोक, जवाहर, शोभा और लुटन के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।