धौलपुर: जिला प्रशासन ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प
महान समाज सुधारक और विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शनिवार शाम में कलेक्ट्रेट सभागार में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कर्मवीर सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने महात्मा फुले की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने महात्मा ज्योतिबा फूले के योगदान को या