नवाबगंज: बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हादसा, बारिश के कारण कई वाहन टकराए, बस खाई में उतरी
बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। बारिश के कारण दारापुर स्थित कलिका हवेली के पास कई वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलटने से बाल-बाल बची।हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।