पोहरी: पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान और पुलिस टीम ने तीन साल से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Pohri, Shivpuri | Apr 22, 2026 पोहरी थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में तीन वर्षों से फरार घटाई के स्थायी वारंटी गोलू उर्फ दीपक गोस्वामी को गिरफ्तार कर बुधबार शाम 4 बजे माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दे कि 17 मार्च 2023 से युवक सुनवाई के दौरान से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर में पुलिस को सफलता मिली। इस कार्यवाही में निरीक्षक रवि चौहान सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।