फतुहा: मुख्यमंत्री ने गंगा पर बने बिहार के सबसे बड़े कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के दूसरे चरण का किया उद्घाटन
Fatwah, Patna | Aug 23, 2025 गंगा पर बना बिहार का सबसे बड़ा पुल कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन के दूसरा चरण का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया है। यह पुल पटना और गंगा पार के द्वारा क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है। उद्घाटन समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव व राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश राय मौजूद रहे हैं। परियोजना की लागत करीब 5000 करोड रुपए है।