फतुहा: जेठुली में नकली सिगरेट के गोदाम पर आईटीसी कंपनी के अधिकारियों ने की छापेमारी
Fatwah, Patna | Aug 22, 2025 जेठुली स्थित नकली सिगरेट के गोदाम में आईटीसी कंपनी के अधिकारियों ने छापेमारी किया है। यह कार्रवाई आईटीसी कंपनी द्वारा नियुक्त अधिकारियों की एक टीम ने नदी थाना पुलिस की मौजूदगी में किया है। छापामारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में गोल्ड फ्लैक सिगरेट के समान,लोगो,कलर,डिजाइन व रेपर बरामद किया है। इस टीम में शामिल अधिकारियों में सिद्धार्थ बनर्जी व अरिजीत बसु है।