फतुहा: फतुहा रेलवे स्टेशन के पास तेज आंधी-पानी से गिरा पीपल का पेड़, एक कार क्षतिग्रस्त
Fatwah, Patna | Aug 20, 2025 फतुहा रेलवे स्टेशन से उत्तर तेज आंधी पानी के कारण एक विशाल पीपल का वृक्ष गिर गया है। हालांकि एक कार क्षतिग्रस्त हुआ है। लेकिन किसी भी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है। पेड़ गिरते ही पहले अफरा तफरी का माहौल बन गया दिन होता तो इस पेड़ के पास दर्जनों की संख्या में लोग होते हैं। बड़ी हादसा हो सकता था। फिलवक्त पेड़ को गिरने से कोई विशेष क्षति की बात नहीं बताई गई है।