टिब्बी: नशामुक्त भारत अभियान: टिब्बी में ब्रह्माकुमारीज के 'नशामुक्ति रथ' ने जागरूकता की अलख जगाई
भारत सरकार और ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जारी 'नशामुक्त भारत अभियान' के तहत नशामुक्ति रथ रविवार को टिब्बी पहुंचा। कार्यक्रम का शुभारंभ बीके निलिमा, बीके शांति, अरविंद पूनिया व अन्य गणमान्य जनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस रथ के माध्यम से मुंडा, मेहर वाला व मियांवाली ढाणी सहित विभिन्न क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन पर लघु फिल्में दिखाईं।