बदलापुर: बदलापुर में मिशन शक्ति के तहत एक दिन की SDM बनीं कोमल, सुनीं फरियादियों की समस्याएं
बदलापुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को एक दिन के लिए एसडीएम बनने का अवसर मिला। छात्राओं ने उपजिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए। कोमल राव, जानवी और अंशिका सहित अन्य छात्राओं ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझा। एसडीएम मोहम्मद अमान ने कहा कि अभियान का उद्देश्य छात्राओ