ढिगावा रोड़ पर गांव श्यामकलां के समीप शनिवार को एक कार व बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें चरखी दादरी जिले के गंाव श्यामकलां निवासी 22 वर्षीय बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने बाइक सवार को एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया। वहीं घटना की जानकारी डायल 112 पर कॉल कर दी गई। जिसके बाद ईआरवी टीम भी मौके पर पहुंची।