फतुहा: नदी थाना पुलिस ने जेठूली गांव से 47 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jul 9, 2026 नदी थाना पुलिस ने जेठुली गांव से 47 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज जेठुली गांव निवासी वीरेंद्र राय के 19 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से शराब के धंधा से जुड़ा हुआ है। जेल भेजने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।