जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात
जगदलपुर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।
शिविर में—
💰 5 बाढ़ पीड़ितों को ₹6.50 लाख की आर्थिक सहायता
📜 35 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख
👩 मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत ₹20 हजार की सहायता
♿ मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत ₹1 लाख की संबल राशि
🌾 5 कृषकों को फसल बीमा प्रमाण-पत्र
🐟 3 मत्स्य पालकों को जाल
🏥 वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदन कार्ड एवं आमजन के लिए आयुष्मान कार्ड
🪪 12 लोगों के आधार विवरण का अपडेशन
📝 जन्म एवं मृत्यु पंजीयन संबंधी आवेदन भी स्वीकार किए गए।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों तक शासन की सेवाएं, सहायता और योजनाओं का लाभ सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना रहा।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान