तोकापाल ‘सेवा सेतु’ शिविर में 165 प्रकरणों का मौके पर समाधान
विकासखंड तोकापाल के तोकापाल बाजार स्थल में आयोजित ‘सेवा सेतु’ शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित 165 आवेदन प्राप्त हुए और सभी प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य, राजस्व और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।
🩺 68 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार
💳 8 नवीन आयुष्मान कार्ड बनाए गए
👓 नेत्र परीक्षण के बाद 18 लोगों को चश्मे वितरित
💊 जरूरतमंदों को दवाइयां उपलब्ध कराई गईं
📄 खसरा-B1, नामांतरण एवं ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति जैसी राजस्व सेवाएं
📚 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण-पत्र
👶 नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन
‘सेवा सेतु’ शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों तक शासन की सेवाएं और योजनाएं सीधे पहुंचाने का प्रयास जारी है।
#SevaSetu #Bastar