बड़ौद: बड़ौद नगर में मंगलवार को दो स्थानों से निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन दशहरा मैदान पर हुआ समापन
विजयादशमी पर्व के अवसर पर मंगलवार सुबह नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दो अलग-अलग स्थानों से पथ संचलन निकाला गया।दोनों पथ संचलन नगर के निर्धारित मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचे जहां दोनों संचलन एक साथ मिलकर दशहरा मैदान पहुंचे।दशहरा मैदान पर दोनों पथ संचलनों का लगभग 11 बजे समापन हुआ।वक्ताओं द्वारा अपने उद्बोधन में पंच परिवर्तन में सामाजिक समरसत