रतनी फरीदपुर: शकूराबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसला कर गलत लाइन पर ले जाने का आरोप, विरोध करने पर दंपति से मारपीट
जहानाबाद। शकूराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल दंपति ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर गलत रास्ते पर ले जाने का प्रयास किया। पीड़ितों का कहना है कि विरोध करने और बेटी को वापस लाने की बात कहने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों का इलाज कराया गया है।