जगदलपुर: नारी शक्ति वंदन बिल पास न होने पर भाजपा महिला मोर्चा का गुस्सा फूटा, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सफीरा साहू जमकर बरसीं
पूर्व महापौर और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सफ़िरा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आधी आबादी को संबल प्रदान करने जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया था उसे कांग्रेस और समाजवादी जैसी परिवारवादी पार्टियों ने उस बिल को पारित नहीं होने दिया जिसकी वजह से समूचे देश की नारी शक्तियों में कांग्रेस को लेकर नाराजगी है ।