बिलग्राम: बिराइचमऊ गांव में पुरानी रंजिश में एक ही परिवार पर एक दर्जन लोगों ने किया हमला, तीन लोग घायल
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बिराइचमऊ गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक दर्जन लोगों द्वारा एक ही परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं,मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल और कार्रवाई में जुटी हुई है