सुपौल: तिलेहश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अंतिम सोमवारी पर हर-हर महादेव से गूंजा परिसर
Supaul, Supaul | Aug 24, 2026 सुखपुर गांव स्थित प्रसिद्ध तिलेहश्वर नाथ मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह मंदिर का पट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।