ललितपुर: पिसनारी में दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज, पीड़िता का जानकारी देते हुए वीडियो आया सामने
सदर क्षेत्र के पिसनारी बाग में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले।पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों के साथ हमला कर घर और झाड़ियों में आग लगा दी, साथ ही कुएं का इंजन भी कुएं में फेंक दिया। इस घटना में 6 महिलाओं समेत कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिसका वीडियो वायरल हुआ था,पीड़ित महिला ने घटना के संबंध में दी जानकारी