उत्तरकाशी में लगातार बारिश के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू नालू पानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बंद हो गया है। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैंड, दुर्बिल, जंगल चट्टी और स्याना चट्टी के पास लगातार मलबा और पत्थर आने से बाधित है। प्रशासन मार्ग खोलने के प्रयास में जुटा है और यात्रियों से मौसम सामान्य होने तक सावधानी बरतने की अपील की गई है।