दतिया नगर: शहर में फल भंडारण गृहों, विक्रय केंद्रों व दुकानों का निरीक्षण
खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए गए एंटी एडल्टरेशन अभियान के दिशा निर्देश एवं कलेक्टर क़े निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन दतिया के द्वारा छापामार निरीक्षण किया गया.शहर में स्थित विभिन्न फल भंडारण गृह एवं फल विक्रय केंद्र, दुकान का निरीक्षण किया गया तथा पुरानी सब्जी मंडी स्थित गोकुल फल भंडार सहित अन्य दुकानों का निरीक्षण किया गया.