लोहरदगा: सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक चंदा उराँव का विश्रामगढ़ गांव में भव्य स्वागत, गाजे-बाजे से हुआ सम्मान
लोहरदगा जिले के सुन्दरू पंचायत अंतर्गत विश्रामगढ़ गांव निवासी तथा हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना से सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक चंदा उराँव का रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे उनके पैतृक गांव विश्रामगढ़ में पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।