बरूराज मोतीपुर: मोतीपुर में अवैध गैस कटिंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैस से भरा कंटेनर, बोलेरो और 54 सिलेंडर जब्त
मोतीपुर थाना पुलिस ने अवैध गैस कटिंग की सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी के क्रम में 01 गैस भरी कंटेनर, 01 बोलेरो, 01 टोटो एवम् 54 गैस सिलेंडर बरामद किया। वहीं इसको लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी 01 सुचित्रा कुमारी ने मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।।