हरिद्वार: ASP निशा यादव ने रानीपुर कोतवाली का निरीक्षण किया, पुलिस के शस्त्रों और सफाई व्यवस्था को परखा
ASP निशा यादव गुरुवार को रानीपुर कोतवाली पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस मेस, हवालात का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। ASP निशा यादव ने पुलिस के शस्त्रों का भी निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों से इन्हें चलवा के देखा। ASP ने कोतवाली परिसर के वार्षिक मरम्मत के निर्देश भी दिए।