धौलपुर: सेवा शिविर से नदारद रह रहे जिम्मेदार कर्मचारी, नगर परिषद धौलपुर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का मामला, निराश होकर लौट रहे
सरकार की ओर से आमजन को राहत देने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं, लेकिन नगर परिषद के शिविर में ही जिम्मेदार अधिकारी अनुपस्थित रहने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के दो महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत आरआई रजत जैन और एटीपी सचिन पंड्या एक साथ अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में शिविर म