बिसवां: रेउसा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के उपचार से पति की मौत की शिकायत पर कार्यवाही के लिए पत्नी दर-दर भटकने को मजबूर
रेउसा क्षेत्र में बजहा के मोदी नगर में विगत 4 अगस्त को ढोडे पुत्र भगवानी की बीमार होने पर गांव के झोलाछाप डॉक्टर से उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से शिकायत कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने पर मृतक की पत्नी राजरानी ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री से शिकायत की है।