हज़ारीबाग: हजारीबाग: गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने प्राइवेट नर्सिंग होम पर लगाया गलत इलाज का आरोप
प्राइवेट नर्सिंग होम में कथित गलत इलाज से 22 वर्षीय गर्भवती सपना कुमारी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, दलाल के बहकावे में आकर उसे यूनिक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां सुई देने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मंगलवार को दोबारा ले जाने पर बिना जांच के उसे रेफर कर दिया गया और रास्ते में ही मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने आंबेडकर चौक जाम कर कार्रवाई की मांग की।