भीलवाड़ा: हजारीखेड़ा चौराहे पर बोलेरो और ट्रेवल्स बस की भिड़ंत, एक ही परिवार के 9 लोग घायल, सांवरिया सेठ दर्शन को जा रहा था परिवार
भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में हजारीखेड़ा चौराहे के पास मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बोलेरो और ट्रेवल्स बस के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बोलेरो सवार एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो बुरी तरह डैमेज हो गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।