बिल्सी: नगला डल्लू निवासी ने तीन लोगों पर मारपीट कर घायल करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
Bilsi, Budaun | Aug 21, 2026 बिल्सी थाना क्षेत्र के नगला डल्लू निवासी ने गांव के ही तीन लोगों पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। वहीं बिल्सी पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है और पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।