नोआमुंडी: गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में छोटे वाहन चालकों की हुई बैठक
गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में सेल के अधीन टेंडर एवं नोटशीट के माध्यम से कार्यरत छोटे वाहन चालकों की बैठक हुई। बैठक में लंबित मांगों पर प्रबंधन की ओर से पहल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई। चालकों ने बताया कि उन्होंने 5 अक्टूबर 2026 को विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा था।