त्योहारों के मद्देनजर एमआईजी पुलिस अलर्ट—डीसीपी अमन सिंह राठौड़ ने मुख्य बाजारों का किया निरीक्षण, पुलिस बल ने निकाला पैदल मार्च।
त्योहारों के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीसीपी जोन-2 श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा थाना एमआईजी क्षेत्रांतर्गत प्रमुख बाजारों एवं व्यस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी श्रीमती नीतू सिंह गुर्जर एवं पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया। भ्रमण के दौरान बाजारों की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजामों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन एवं व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की सतत निगरानी एवं सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की गई।
#IndorePolice #Zone2Police #MIGPolice #FestivalSecurity #FootMarch PublicSafety
Indore, Indore | Nov 6, 2026