कोंच: ग्राम पंचायत उतरेंन में शतचंडी महायज्ञ का समापन, विधायक अजय दांगी भी शामिल हुए
Konch, Gaya | May 15, 2026 प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत उतरेंन स्थित देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित शतचंडी महायज्ञ का समापन देर रात श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। महायज्ञ के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टिकारी के राजद विधायक अजय दांगी भी शामिल हुए। इस दौरान आयोजक मंडल की ओर से उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।