बिंदकी: शिवपुरी गांव में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी गांव में शनिवार को दिन में करीब 2:00 बजे पूजा देवी उम्र 24 वर्ष पत्नी मानसिंह निषाद की संदिग्ध अवस्था में हालत बिगड़ने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस महिला को लेकर सीएचसी बिंदकी पहुंची जहा पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। नायब तहसीलदार सुशील कुमार अस्पताल पहुंचे। जांच पड़ताल किया।