सदर प्रखंड के नगर भवन में सोमवार को आदिवासी स्वशासन व्यवस्था गुमला के अगुवाई में पांचवी अनुसूची क्षेत्र गुमला के तहत नगर भवन में पेसा कानून 1996 का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमे आदिवासी प्रार्थना व अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जंहा खड़िया समाज,मुंडा,उरांव के अगुवा पारंपरिक सदस्य आदि सभी गांव के लोग मौजूद रहे।