कन्नौज: सौरिख के जगतापुर गांव में जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद में मारपीट, एसपी दफतर में आधा दर्जन के खिलाफ शिकायत।
कन्नौज जिले के सौरीख थाना क्षेत्र में जमीन पर निर्माण को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। सौरीख थाना क्षेत्र के जगतापूर गांव का यह मामला है। युवती ने इस मामले को लेकर एसपी अमित कुमार आनंद से गुहार लगाई है। करीब आधा दर्जन के खिलाफ यह शिकायती पत्र दिया गया है।