हुलासगंज: जहानाबाद में शिक्षकों की छुट्टियां रद्द, होके वार्क देना ज़रूरी
जहानाबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने ग्रीष्मावकाश से पहले शिक्षण कार्य सुचारु रखने को लेकर आदेश जारी किया है। 27 से 31 मई तक सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय प्रधानों का आकस्मिक अवकाश रद्द रहेगा। सभी को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। शिक्षकों को छात्रों को विषयवार गृहकार्य देना और डायरी में दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।