हरदोई: बार एसोसिएशन ने कुटुंब न्यायालय एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित दो अन्य मजिस्ट्रेट के न्यायालय का किया बहिष्कार
Hardoi, Hardoi | May 16, 2024 बार एसोसिएशन के महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा संचालित बैठक में अधिवक्ताओं के सम्बोधन के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष के डी शुक्ल ने सर्वसम्मति से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम व द्वितीय के न्यायालय का 20 मई तक बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया और इस सम्बन्ध में जिला जज से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या समाधान कराने का आग्रह किया।