हरदोई: कस्बा पानदीबा निवासी राजेश ने अपनी बहन और भांजे पर ऑटो रिक्शा की बैट्री निकालने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | May 16, 2024 सण्डीला थाना क्षेत्र के कस्बा पानदीबा निवासी राजेश ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए अपनी बहन सोनी और भांजे शुभम पर ऑटो रिक्शा की बैट्री निकालने का आरोप लगाया है।और पूरे मामले कार्यवाई किये जाने की मांग भी है।पीड़ित राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि जब उसने पूरे मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की तो पुलिस ने उल्टा ही उसका 151 में चालान कर दिया।